भारत के 5 बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स | 5 Unicorn startups in India in Hindi

 

5 Unicorn startups in India in Hindi

 

भारत में आज युवा वर्ग के बीच startups का चलन बहुत तेज़ी से बढ़ता जा रहा है | पिछले कुछ सालों में startups ने भारत में एक मुकाम हासिल किया है | हुरुन की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ नये starups के मामलों में भारत अब तीसरे स्थान पर आ गया है | 2015 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्टार्ट किया गया startup india प्रोग्राम से देश में startups को बहुत बल मिला है | आज अनेक स्टार्टअप्स, बहुत अच्छे प्रदर्शन के साथ ही यूनिकॉर्न कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं | आज के इस आर्टिकल भारत के 5 बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स (5 Unicorn startups in India in Hindi) में हम जानेंगे भारत के 5 ऐसे startups के बारे में जो आज यूनिकॉर्न बन चुके हैं |

 

Also Read: नये व्यवसाय के लिए सरकारी लोन योजनाएँ

 

यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स क्या होते हैं? What is Unicorn Startups in Hindi? 

ऐसा स्टार्टअप जिसका बाज़ार मूल्य 1 बिलियन डॉलर या इससे अधिक होता है, वह स्टार्टअप, यूनिकॉर्न कहलाता है| अर्थात एक या अधिक व्यक्तियों द्वारा शुरू किया गया स्टार्टअप, अच्छा प्रदर्शन करने लगता है तब वह स्टार्टअप अपने विस्तार के लिए बाजार से रकम लेकर अपनी वेल्यूशन बढ़ाता है| 

इस तरह किसी स्टार्टअप की वेल्यूशन 1 बिलियन डॉलर यानि लगभग 8000 करोड़ होने पर स्टार्टअप, यूनिकॉर्न कहलाता है| भारत में इस समय लगभग 138 स्टार्टअप, यूनिकॉर्न कंपनी में तब्दील हो चुके हैं| 

 

भारत के 5 बड़े यूनिकॉर्न Startups

भारत में लगभग 138 यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स है जिनकी वेल्यूशन 1 बिलियन डॉलर से ऊपर की है  | Startup में वर्तमान में अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर भारत आता है एवं भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ ही यूनिकॉर्न कंपनियों के और अधिक बढ़ने का अनुमान है | आइये देश के 5 बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 

1. Swiggy

 

Swiggy - Unicorn Startups

 

स्विगी एक तरह का फूड ऑर्डरिंग एप्लीकेशन है। इसके माध्यम से आप घर बैठे अपने पसंद का खाना मंगवा सकते हैं। यहां आपको कई सारे ऑप्शन मिलते हैं। स्विगी पर दिन हो या रात सुबह हो या शाम, किसी भी समय आप अपने पसंद का भोजन ऑर्डर कर सकते हैं। मौजूदा रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 300 से ज्यादा शहरों में स्विगी अपनी सर्विस देता है। स्विगी की स्थापना 2014 में हुई थी | वर्तमान में स्विगी, 7.1 बिलियन डॉलर की वेल्यूशन के साथ देश के 3 बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स में से एक है| 

इंडस्ट्री - फूडटेक 

वेल्यूशन - 7.1 बिलियन डॉलर 

स्थापना वर्ष - 2014

 

Also Read: महिलाओं द्वारा शुरू की गईं 8 प्रसिद्ध कंपनियां

 

2. Flipkart

 

Flipkart

 

2007 में बिन्नी बंसल और सचिन बंसल द्वारा स्थापित किया गया E-commerce startup, फ्लिपकार्ट आज भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप्स में से एक है | फ़्लिपकार्ट, इंटरनेशनल E-commerce कंपनी अमेज़न की ही तरह, व्यापारी और consumer के बीच एक माध्यम का काम करता है | वर्तमान में फ्लिपकार्ट की बाज़ार वेल्यूशन लगभग 37 बिलियन डॉलर की है | 

2018 में वॉलमार्ट ग्रुप द्वारा अधिग्रहण के बाद फ्लिपकार्ट की मार्केट वेल्यू में काफ़ी इजाफ़ा हुआ है |

इंडस्ट्री -  E-commerce 

वेल्यूशन - $37.6 billion

स्थापना वर्ष - 2007

 

3. Ola cabs

 

ola cabs best unicorn statups in India

 

2010 में भाविश अग्रवाल और अंकित भाटी द्वारा स्टार्ट किया गया Bike and car startup, ola cabs अपने ग्राहकों को किराये पर बाइक, ऑटो एवं कार सर्विस प्रोवाइड करती है | 2020 में यूनिकॉर्न बनने वाली ओला वर्तमान में अपनी कैब सर्विस के साथ ही अपनी इलेक्ट्रिक बाइक के लिए भी जानी जाती है|

इंडस्ट्री - Transportation

वेल्यूशन - 5 billion

स्थापना वर्ष - 2010

 

Also Read: मध्य प्रदेश के टॉप एंट्रेप्रेन्योर्स जिन्होंने जिया है अपने सपनों को

 

4. Oyo rooms

 

OYO Rooms - best unicorns startups in india hindi

 

2013 में युवा, रितेश अग्रवाल द्वारा स्टार्ट किया गया, स्टार्टअप OYO rooms के माध्यम से हम किसी भी होटल में रूम बुक कर सकते हैं | अर्थात Oyo rooms अपनी वेबसाइट और app के द्वारा hospitality सर्विस प्रदान करता है | अपने शानदार आईडिया और बिज़नेस मॉडल के दम पर oyo rooms ने hospitality और होटल सेक्टर में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया था | 

इंडस्ट्री - Transportation

वेल्यूशन - $6.5 billion

स्थापना वर्ष - 2013

 

5. Paytm

 

Paytm startups

 

आज भारत में paytm से कौन परिचित नहीं हैं | भारत की डिजिटल पैमेंट कम्पनीज़ में से एक paytm की स्थापना विजय शेखर शर्मा ने 2010 में की थी | paytm, भारत में UPI पेमेंट, रिचार्ज, बिल पेमेंट, फाइनेंस सर्विस जैसी अनेक डिजिटल सर्विस प्रदान करने के लिए जानी जाती है | 

इंडस्ट्री - Digital payment company

वेल्यूशन- 6.57 Billion

स्थापना वर्ष - 2010


निष्कर्ष 

 

आज भारत सहित पूरे विश्व में स्टार्टअप का क्रेज़ देखने को मिल रहा है | स्टार्टअप्स, एक अच्छे आईडिया और बहुत कम पूँजी के साथ भी स्टार्ट किया जा सकता है, एक आईडिया के साथ शुरू हुए ऐसे सैकड़ो स्टार्टअप्स, आज यूनिकॉर्न कंपनियों में तब्दील हो चुके है | 

भारत में ऐसे अनेक स्टार्टअप्स, यूनिकॉर्न में तब्दील हो चुके हैं और ऐसे यूनिकॉर्न की संख्या में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था के साथ साथ लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जो कि भारत के लिए गर्व का विषय है | सैकड़ों यूनिकॉर्न में से हमने आपको भारत के 5 बड़े यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स (5 Unicorn startups in india in hindi) के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है | 

इसी तरह की स्टार्टअप और बिज़नेस से सम्बंधित जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट www.thechalaang.com पर विजिट कर सकते हैं |

Chalaang | 19-09-2023

Copyright The Chalaang | Privacy Policy | Terms of Use | Terms and Condition | Cookies Policy