बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 5 फ़ूड प्रोडक्ट्स | Top 5 best selling food products at Bakery Shop

 

Top 5 best selling food products at Bakery Shop in Hindi

 

भारत में बेकरी इंडस्ट्रीज़ सबसे तेज़ी से बढ़ती इंडस्ट्रीज़ में से एक है। अगर आप भी अच्छी बेकिंग करना जानते हैं एवं अपने पैशन को अपना प्रोफेशन बनाना चाहते हैं तो हमारा ये आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है | बेकरी उद्योग में कुछ नया करने का पैशन और बेकरी बिज़नेस की समझ आपकी बेकरी शॉप को मार्केट में एक अलग पहचान दिला सकती है| आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 5 प्रोडक्ट्स की (Top 5 best selling food products at Bakery Shop), समझेंगे उनको बनाने के तरीके और नये ट्रेंड्स -

 

Also Read: बेकरी बिज़नेस कैसे शुरू करे

 

बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 5 फ़ूड प्रोडक्ट्स -

भारत मे शहरीकरण बढ़ने के साथ ही हमारे  खाने-पीने में भी लगातार बदलाव होता जा रहा है | आजकल भारत में बेकरी और डेयरी फ़ूड प्रोडक्ट्स की मांग बहुत तेज़ी से बढ़ रही है | चाय की गर्म प्याली के साथ क्रिस्पी बिस्किट का टेस्ट हो या चॉकलेट का लजीज़ स्वाद, केक, ब्रेड, कुकीज़, जैसे बेकरी फ़ूड प्रोडक्ट्स के बस नाम ही हमारी जुबान में मिठास घोलने के लिए काफ़ी होते हैं | 

ऐसे न जाने कितने बेकरी प्रोडक्ट्स है जिनका डेलिशियस टेस्ट हम लगभग रोज़ ही चखते हैं | इन बेकरी और डेयरी प्रोडक्ट्स की रेंज बहुत ही विस्तृत होती है, हमें किसी भी अच्छी बेकरी शॉप पर लगभग 500 से भी ज़्यादा फ़ूड और डेयरी प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाते हैं | लेकिन इनमें से कुछ प्रोडक्ट्स ऐसे हैं जो बहुत अधिक लोकप्रिय है और बेकरी शॉप पर बहुत ही ज़्यादा बिकते हैं | चलिए हम विस्तृत तरीके से समझते हैं 5 ऐसे बेकरी प्रोडक्ट्स को जो बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकते हैं (Top 5 best selling food products at Bakery Shop in Hindi) -

 

1. केक - 

 

cake -  बेकरी प्रोडक्ट्स को जो बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकते हैं

 

“A party without cake is really just a meeting.” – Julia Child

केक हमारी लिस्ट में बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 5 फ़ूड प्रोडक्ट्स की लिस्ट में पहले स्थान पर है| केक दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय बेकरी प्रोडक्ट्स में से एक है। बर्थडे हो या पार्टीज़, केक हर अवसर को थोड़ा अधिक विशेष और अधिक मीठा बनाते हैं। 

शायद इसीलिए केक दुनियाभर में इतने अधिक पसंद किये जाते हैं और बेकरी शॉप पर केक की मांग हमेशा बनी रहती है | कुछ नया करने की चाहत और थोड़ी सी रिसर्च से आप केक मार्केट में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं | 

 

2. कुकीज़ -

 

cookie - बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 5 फ़ूड प्रोडक्ट्स

 

चाय की गर्म प्याली के साथ क्रिस्पी और टेस्टी कुकीज़, महफ़िल को और भी अधिक डिलीशियस बना देते हैं। छोटे आकार के ये कुकीज़ सबसे ज़्यादा बिकने वाले बेकरी प्रोडक्ट्स में एक है। बेकरी शॉप पर रखे ये छोटे–छोटे रंगबिरंगे क्रंची बिस्किट, अपनी और ध्यान खींच ही लेते हैं।

बाज़ार में कुकीज़ विभिन्न शेप्स, टेस्ट, फ्लेवर्स में अवेलेबल होते हैं। आप अपने पसंदीदा कुकीज़ जैसे– चॉकलेट कुकीज़, बिस्कुटी कुकीज़, शुगर कुकीज़, ओटमील कुकीज़ का लुफ़्त उठा सकते हैं। आजकल हेल्दी कुकीज़ भी बेकरी शॉप पर अवेलेबल रहते हैं, जोकि हेल्थ के लिए भी अच्छे होते हैं और न्यूट्रीशन तत्वों से भरपूर भी |

 

Also Read: बेकरी इक्विपमेंट से बनाओ बेकिंग आसान

 

3. चॉकलेट -

 

chocolate - सबसे ज़्यादा बिकने वाले बेकरी प्रोडक्ट्स

 

A bite of chocolate can make your day delightful (चॉकलेट की एक बाइट हमारा दिन बना सकती है)। शायद इसीलिए चॉकलेट का ज़िक्र आते ही हमारी ज़ुबान पर मिठास घुलने लगती है।

ये डार्क चॉकलेट एनर्जी का अच्छा सोर्स मानी जाती है, शायद इसीलिए दुनिया भर में चॉकलेट की इतनी अधिक पसंद की जाती है और सबसे ज़्यादा बिकने वाले बेकरी प्रोडक्ट्स में से एक है। शुगर लेस चोकलेट्स भी बेकरी शॉप पर उपलब्ध होती है जोकि शुगर नहीं खाने वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है | 

अगर आप बैकिंग का हुनर और अपने फ़ूड प्रोडक्ट्स में experiment करने का जज़्बा रखने हैं तो आप चॉकलेट बनाकर अपने आसपास और शहर की बेकरी एवं किराना स्टोर पर बेचकर पैसा और नाम कमा सकते हैं।

 

4. ब्रेड -

 

ब्रेड

 

ब्रेड का नाम आने पर हमारा ध्यान किराना और बेकरी शॉप पर मिलने वाली सफ़ेद व्हीट ब्रेड पर जाता है। लेकिन हम यहॉ बात कर रहें हैं, फ्लेवर्ड और कलर्ड ब्रेड की, जो आम सफ़ेद ब्रेड से अलग होती है। आपने बन–मस्का का डिलिशियस टेस्ट ज़रूर लिया होगा, मेरा पसंदीदा है। 

बन–मस्का, फ्लेवर्ड ब्रेड ही रहता है। शायद अब आप समझ गए होंगे की हम किस ब्रेड की बात कर रहे हैं। क्योंकि ब्रेड हेल्दी और पाचन में आसान होती है इसलिए ब्रेड आपके सुबह और शाम के नाश्ते का एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। 

 

Also Read: बाजरे के बेकिंग आइटम्स दिलाएंगे आपकी बेकरी को अलग पहचान

 

5. स्नैक्स -

 

स्नैक्स

 

चाय की कड़क चुस्की हो या दोस्तों की महफ़िल, स्नैक्स का अपना अलग चार्म होता है। आमतौर पर स्नैक्स में बहुत अधिक वेराइटिस उपलब्ध होती है लेकिन पैक्ड और रेडी-टू-ईट स्नैक्स, बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स होते हैं। क्रिस्पी और क्रंची स्नैक्स भला किसको पसंद नहीं होते हैं। दोपहर के खाने के बाद या शाम के समय स्नैक्स एक अच्छा ऑप्शन होते हैं।

 

Also Read: ये टॉप इंडियन बेकर्स हैं, इंडिया के ट्रेंडसेटर !

 


निष्कर्ष –

भारत में बेकरी बिज़नेस, तेज़ी से आगे बढ़ते उद्योगों में से एक है। क्योंकि रेडी–टू–ईट बेकरी फूड प्रॉडक्ट्स लगभग सभी को पसंद आते हैं। अगर आपके हाथों में भी बेकिंग का हुनर है तो आप बेकरी बिज़नेस में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। 

हमने इस आर्टिकल में बेकरी शॉप पर सबसे ज़्यादा बिकने वाले 5 फ़ूड प्रोडक्ट्स की जानकारी दी है एवं हमें उम्मीद है की आपको बेकरी बिज़नेस को समझने में यह आर्टिकल बहुत मददगार साबित होगा।

बेकरी बिज़नेस की बारीकियां सीखने के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते हैं| बेकरी उद्योग के अनुभवी प्रशिक्षकों से आप सीख सकते हैं, बिज़नेस चलाने का प्रैक्टिकल ज्ञान, बिज़नेस की बारीकियां साथ ही सीख सकते हैं बेकरी प्रोडक्ट्स बनाने की टेक्निक्स और छा जाइये बेकरी बिज़नेस में | 

visit our website for more information: thechalaang.com

Chalaang | 22-09-2023

Copyright The Chalaang | Privacy Policy | Terms of Use | Terms and Condition | Cookies Policy