बने अच्छा DJ… इन Keys की मदद से | Important DJ keys in Hindi

आज के लेख में हम उन important DJ keys in Hindi के बारे में जानेंगे जो डीजेइंग की दुनिया में आपकी सहायता कर सकती हैं। इन DJ Keys की मदद से एक DJ अपने गाने को मिक्स कर सकता है और लोगों को अपने काम से प्रभावित कर सकता है।  

अगर आप भी DJ बनना चाहते हैं तो आपको Keys की जानकारी होना आवश्यक है। (So you need to know about the keys) क्यूंकि आज कल DJ का काम सिर्फ शादी और पार्टी तक सीमित नहीं हैं बल्कि आजकल के लोग इसे बिज़नेस की तरह देखते हैं।

वो अलग बात है कि ज़्यादातर लोग इस क्षेत्र में भी जॉब पर ही यकीन करते हैं और उन्हें उसी में जाना पसंद हैं और इसी कारण ये जानना ज़रूरी हो जाता है कि ये DJ Keys क्या हैं (what are dj keys in hindi) जिससे वह अपने dj के कौशल को और बढ़ा सकते हैं। 

पर इन महत्वपूर्ण DJ Keys (Important DJ Keys in Hindi) को जानने से पहले हमें यह जानना होगा की DJ का इतिहास क्या है और ये कौन होता है।

 

DJ कौन होता हैं ? (Who is the DJ?)

 

DJ का फुल फॉर्म Disc Jockey (डिस्क जॉकी) होता है। “Disc Jockey” शब्द सर्वप्रथम 1935 में  रेडियो के commentator Walter Winchell द्वारा सुनाया गया था। इसका उल्लेख 1941 में छपी पुस्तक Variety magazine में भी मिलता है। 

Disc Jockey हमारे बीच से आये कुछ कलात्मक लोग होते हैं जिनका मुख्य कार्य एक पार्टी, पब या डिस्को क्लब के दर्शकों के लिए संगीत बजाना होता है, आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि Disc Jockey नाम Compact Disc (CD) से लिया गया है। 

कॉम्पैक्ट डिस्क का उपयोग आमतौर पर डिस्क जॉकी द्वारा संगीत बजाने के लिए किया जाता है। यदि आपको संगीत में रुचि है और म्यूजिक ट्रैक्स को चलाकर और मिक्स करके लोगों का मनोरंजन करने का शौक रखते हैं तो डीजेइंग एक उपयुक्त करियर विकल्प हो सकता है। 

Jimmy Savile को दुनिया का पहला DJ कहा जाता है। वे एक ब्रिटिश रेडियो डिस्क जॉकी थे जिन्होंने 1943 में अपनी पहली live dance party की मेजबानी की थी।

 

डीजेइंग की दुनिया में आगे बढे एक्सपर्ट की सलाह से (Advance in the world of DJing with the advice of experts)

 

जाने-माने डिस्क जॉकी, डीजे ए.सेन (DJ A. SEN), बताते हैं कि जॉकी के क्षेत्र में आज बहुत स्कोप है। यदि आपको म्यूजिक, धुन और अलग-अलग संगीत की विधाओं की समझ है, तो इसमें आप सफल हो सकते हैं। आज कई संस्थान शॉर्ट टर्म और क्रैश कोर्सेज करवाते हैं। 

कोर्स करने के बाद आप खुद को और निखार सकते हैं। आय हमेशा अनुभव के साथ बढ़ती है। एक बड़े क्लब या होटल में प्रत्येक महीने आप 35 से 50 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। वैसे दुनिया का कोई भी क्षेत्र हो हर व्यक्ति सबसे पहले यही सोचता है की इसमें कमाई कितनी होती है और अधिकतर लोग इसकी कमाई को देख कर ही डीजेइंग की तरफ आकर्षित होतें हैं, क्यूंकि डीजे एक अच्छा वेतन पाने वाला प्रोफेशन है। 

शुरुआत में हो सकता है कि आपको मुफ़्त में या फिर कम पैसे में ही यह काम करने का मौका मिले, लेकिन जैसे-जैसे इसमें आपकी पकड़ मजबूत होती जाती है, प्रैक्टिस और अनुभव बढ़ता है, तब आपको पैसे भी अच्छे मिलने लगते हैं। पार्टी के माहौल, वेन्यू आदि पर भी कमाई निर्भर करती है। 

शुरुआत में एक दिन में पांच हजार भी कमा सकते हैं या फिर बिल्कुल नहीं। इस क्षेत्र में आपका नाम कितना है, आप लोगों के बीच बतौर डीजे कितने मशहूर हैं, इस पर भी कमाई निर्भर करती है। यदि एक डीजे अपने स्किल को निखार कर खुद का म्यूज़िक एल्बम तैयार करे, तो अधिक पैसे कमा सकता है।

 

कुछ मददगार DJ  Keys in Hindi जो गाने को करें मिक्स (Some helpful DJ keys for song mixing)

 

अधिकतर DJ ज़्यादातर संगीत या बोल mix(मिक्स) करते हैं। कभी-कभी मूल गाना एक नए संगीत में पूरी तरह से बदल जाता है और यह कार्य करने में आपकी सहायता करती हैं कुछ शॉर्टकट DJ Keys in Hindi जो नीचे दी गई हैं।

 

1. Hot Cue

 

ये ऑप्शन गाने पर पोइंटिंग करने के लिए है, मतलब आप सॉन्ग पर मार्क लगा सकते हैं और जैसे ही आप इस पर क्लिक करेगें तो सॉन्ग शुरू हो जायेगा। इसका Key का आप सॉन्ग में तीन जगह उपयोग कर सकते हैं। लेकिन मार्क लगाने के लिए आपको सबसे नीचे Cue का ऑप्शन दिया होगा उस पर क्लिक करके मार्क लगाना पड़ेगा।

 

2. Effects

 

 

इस ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो आपको एक इफेक्ट्स की लिस्ट मिलेगी, जिस इफ़ेक्ट पर आप  क्लिक करेंगे तो वो सॉन्ग के साथ अप्लाई हो जायेगा।

 

3. Sampler

सैम्पलर में आपको कुछ छोटे-छोटे लूप्स मिलेंगे जिन्हें आप सॉन्ग पर लगा सकते हैं और नया सैंपल भी रिकॉर्ड कर सकते हैं। लेकिन ये सिर्फ 4 से 8 सेकंड का लूप ही रिकॉर्ड करता है।

 

4. 


Chalaang | 03-08-2023

Copyright The Chalaang | Privacy Policy | Terms of Use | Terms and Condition | Cookies Policy